"आओ गुड्डू हम एक गेम खेलते हैं। वो देखो पापा कैसे हाथ उठा के चिल्ला रहे हैं। तुम न पापा की तरह चिल्लाओ और मैं मम्मी की तरह दोनों हाथ ऐसे करके चिल्लाऊंगी। " नन्ही परी अपने टैडी "गुड्डू "को दरवाजे पर बन रहे प्रतिच्छाया को देखकर समझा रही थी।

अगले दिन नास्ते की टेबल पर परी पापा से बोली : " पापा आप मेरा एक छोटा सा काम कर दोगे। "
"बोलो बेटा " बड़े दुलार से पूछा पापा ने।
"आप मेरे टैडी को लड़ना सीखा दोगे। वैसे जैसे आप और मम्मी लड़ते हैं। मैं न मम्मी की तरह तो कर लेती हूँ पर ये गुड्डू आपकी तरह कर नहीं पाता है। कल से ही सीखा रही हूँ इसे पर ये सीखता ही नहीं। "
पापा अवाक् थे। पीछे खड़ी माँ के भी पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी थी।
अगली रात से वो प्रतिच्छाया कभी नजर नहीं आई।