"पिताजी ने बहुत किया है हम बच्चों के लिये। गरीबी में भी पढ़ा लिखा के दोनों भाइयों को ऑफिसर बना दिया। अब पिताजी को देख के कोई कह नहीं सकता कि एक समय वो खादान में मजदूरी करते थे ।"
भावुक हो रहे पतिदेव को पत्नी ने टोका :
"बट यू नो डार्लिंग, बुरा मत मानना लेकिना पापा को बोलो कि पार्टी में हाथ ना मिलाया करे लोगों से। कितने घिनौने खुरदरे से हाथ हैं। "
पति चुप रह गया। जानता था बड़े घर की नखरैल घमंडी बीबी को समझाने जायेगा तो झगड़ा ही होगा ।
लेकिन दबी जुबान में बोल गया :
"डियर तुम नहीं समझोगी । बच्चों कें हाथ हमेशा कोमल और सुंदर रहे इसलिये ही तो पिताजी के हाथ खुरदरे रह गये ।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें