सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक दशक से जो जमा था पिघलने लगा था

विरह के दर्द और असह्य हो जाते जब उसे लगता की शायद एकतरफा ही प्यार किया है उसने। 10 साल से उसी के नाम पर रोया है बस ....यूँ तो कभी कभी उसकी गहरी आँखों में भी कुछ प्रेम नजर आता था किन्तु इससे बस इतना फायदा था की वो उसे कभी बेवफा नहीं कह सकता था। पर अचानक आज कई सालों के बात जब उससे मुलाकात हुई तो लगा की तपस्या पूर्ण हो गयी .. बातों बातों में उसने बता दिया की ... "वो भी उससे उतना ही प्रेम करती थी, जितना की वो उसको करता था" ...लेकिन उसके पति बहुत अच्छे हैं और एक क्यूट सा बच्चा भी है।

अचानक ही उसके दिल में अजीब सी अकुलाहट आ गयी , शायद एक दशक से जो जमा था पिघलने लगा था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

~ एक झूठी सी आशा ~

जंग लगे उस ताले की चाभी बहुत पहले खो चुकी थी। कुछ प्रयास हुआ उस ताले को तोड़ने का और चाभी ढूंढने का भी । पर शायद किसी के बस में नहीं था कि वर्षों से लगा वो ताला खुल जाए। लेकिन कुदरत की कुछ और ही चाह थी। जाने कहाँ से एक पौधा पनप गया था उस ताले में। अब एक संघर्ष था उस बेरंग ताले और खूबसूरत पौधे के बीच। संघर्ष अपने अस्तित्व बचाने की। ताले के जंग ने पौधे के जड़ को खाने की बहुत कोशिश की। लेकिन हर कहानी की तरह इस बार भी जीत अच्छाई की हुयी, ताला टूट गया। कश्मीर से आतंकवाद का ताला टूट चूका था, बुरहान वानी जैसे कितने जंग के छोटे - छोटे टुकड़े मिटटी में दफ़न हो गए थे, शांति की हरियाली धरती के जन्नत में एक बार फिर से फ़ैल गई थी।

गुरु-शिष्य परंपरा

" आज -कल वो गुरु-शिष्य परंपरा नहीं रही "- कहते हुए डॉ रमनन ने सिगरेट सुलगाई ... अब छात्रों से वो इज्जत कहा मिलती है teachers को ....! '' Sir Time has changed ..अब छात्र विद्या अर्जन करने नहीं बल्कि खरीदने आते हैं " " Yes Mohit - खैर मुझे क्या करना है इन बातों का .....Forget those things ...अब ये teachers का जो खम्भा बचा है उसे भी तो ख़तम करना है .... " मोहित आज्ञाकारी छात्र की तरह तन्मयता से गुरु आज्ञा पालन में लग गया ........

इमोजी

सिमी वाश बेसिन के सामन लगे आदमकद आइने में मुँह धोने के बाद बड़े गौर से खुद को देख रही थी। दिन भर की भागदौड़ के बाद, शोर शराबे से दूर, शांत भाव से खुद को देखते हुए अप्रतिम आंनंद मिल रहा था उसे । उसे याद आया- "तुम्हारी आँखें कितनी गहरी हैं" यही कहा था हर्ष ने आज । फिर वो शरमा सी गयी। हाँ ऐसे ही तो ब्लश कर रही थी वो । शीशे में देखते हुए सोचने लगी । फिर जाने कहा से वो खडूस बॉस आ गया था । क्या कहा था उसने । हाँ यही कि योर परफारमेंस इज सो पुअर दैट....। कुत्ता साला । सीमी ने शीशे में देखा उसके चेहरे का भाव बदल गया था । उतेजना और क्रोध के मिश्रित भाव ने उसके चेहरे की आकृति बदल दी थी । अचानक खुद को देखते देखते उसे ये सोच हँसी आने लगी कि कितनी अजीबोगरीब लगती है वो गुस्से में । हँसते हँसते उसे अपना चेहरा और प्यारा लगने लगा । सिमी को हँसते हँसते कुछ और याद आने लगा । मैट्रो से आते समय फब्तियाँ कसते चेहरे । अब उसके चेहरे पर घृणा और क्रोध के मिश्रित भाव ने अपना रंग चढ़ा दिया था । उसने चेहरे पर एक बार फिर से पानी मारा । मुंह तौलिये से पोछते हुए उसने देखा कि अब चेहरा सपाट था । उसे लगा मानो सार...