वो जीत रहा था लेकिन उसके अंदर का एक हिस्सा खामोश था । वो हारा तब भी उसके अंदर का वो हिस्सा खामोश था । जीत में वो उस हिस्से को इग्नोर मार गया । पर जब वो हार रहा था तो उस हिस्से की खामोशी पर झुंझला उठा । अंदर के उस हिस्से ने कहा-
" धैर्य रख ! तू फिर जीतेगा और मुझे फिर इग्नोर मारेगा ।"
इंसान ने गौर से देखा अंदर के उसी हिस्से में राम, अल्लाह और ईसा नजर आया