
"बाबा भूख लगी है .."
"बेटे वो देखो चाँद...कितना सुंदर लग रहा है .."
फुटपाथ पर बच्चा रोता रहा ...बेबस भिखारी उसे बहलाता रहा ।
कुछ साल बाद वही बच्चा अपने छोटे भाई को बहलाने की कोशिश कर रहा था !
" वो देख चाँद ...."
चाँद वही था , भूख भी वही थी । हाँ लेकिन इस बार वो फुटपाथ से फ्लाइओवर के नीचे आ गये थे ।