लड़के ने जेब टटोली । माइल्ड्स की डब्बी खाली थी । उसे याद आया बीड़ी का एक बंडल पड़ा है पुराने जिंस की जेब में । भाग के बीड़ी ले आया । लड़की अभी भी बालकनी में खड़ी आसमान में तारों को निहार रही थी । लड़के ने बीड़ी सुलगा के धुँआ उसकी तरफ छोड़ा । लड़की सिगरेट नहीं पीती थी लेकिन उसके वोडका का नशा पेसिव स्मोकिंग से बढ़ सा गया । लड़की ने लड़के को पकड़ के चूम लिया । हाथ का बीड़ी बुझ गया था । आगे की कहानी में आग थी लेकिन तम्बाकू का धुँआ नहीं था । लड़का अब लड़की के साथ नहीं है । लड़का घुम्रपान छोड़ चुका है लेकिन लड़की के नाक में जब भी सिगरेट का धुँआ आता है उस कमबख्त की याद आ ही जाती है !!!!
#SmokingKillswaliLaghukatha
#SmokingKillswaliLaghukatha
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें