"ओके बेटा ला दूँगा ...पर बेटा १५ अगस्त तो परसों है, कल ला दूँगा।"
"नहीं पापा ,परसों स्कूल बंद है, कल ही फंक्शन होगा।"
"पर बेटा परसों तो झंडा फ़हराया जाएगा ना स्कूल में … तो स्कूल बंद कैसे हो सकती है "
"ये सब मुझे नहीं पता … आप आज ही ला दो जो मैंने कहा है बस।
बच्चा कहते कहते निकल गया कमरे से … लेकिन
१५ अगस्त को आजकल स्कूल बंद रहता है ये सरकारी स्कूल में पढ़े पापा के दिमाग में घुस नहीं रहा था.।