मंत्री साहब अपने बंगले से निकलने वाले ही थे की ..श्रीमती जी आ गयीं..
"अजी सुनते है ...आप भी चलिए न हमरे साथ रामलला के दर्शन करने ..."
"पागल हो गयी है क्या ...इलेक्शन सर पे है और हम ठहरे समाजवादी...अगर कही अख़बार में फोटो -वोटो आ गया तो माइनॉरिटी वोट तो गया हाथ से ...अरे चलना ही है तो शिव मंदिर चलो, कृष्ण मन्दिर चलो...इ अयोध्या जाना है तो हम साथ नही जा सकते बस...."
