"देखो जी मैं तो कहती हूँ रिश्ता पक्का कर लेना चाहिए। अब ट्रैफिक हवलदार है लड़का। सैलरी से कई गुना ज्यादा तो ऊपर की कमाई होगी। अरे कहाँ ध्यान है आपका?? कुछ बोल रही हूँ मैं आपसे... "" ओह्ह सॉरी। हाँ बोलो क्या बोल रही थी तुम ? "
"छोड़ो ये सब। पहले ये बताओ आपको आने में आज देर कैसे हो गयी??"
"वो रेड लाइट से गाडी निकाल रहा था कि "ठुल्ला" आ गया। अब खाली सड़क देख मैंने लाल बत्ती तोड़ भी दी तो क्या हुआ। पर वो स्साला "माम्मा" कंजर निकला। 500 भी ले गया और खाली पीली में टाइम भी बर्बाद कर दिया। अच्छा छोडो इन बातों को वो क्या कह रही थी तुम ?"
" कुछ नहीं जी...बाद में बात करते हैं। अभी आप थक गए होंगे। "