"ये कौन थी मम्मी ?""रामपुर वाली काकी "
"रामपुर वाली इनका नाम है ?"
"नहीं बेटे रामपुर इनका मायका है इसलिए सब इन्हें रामपुर वाली बुलाते हैं "
"पर इनका नाम क्या है मम्मा ??"
"पता नहीं । अब छोड़ो भी, जाके होमवर्क करो।"
सवाल तो टाल गई वो पर मन ही मन सोचने लगी "कैसे समझाउँ कि गाँव की औरतों के नाम नहीं होते... और शहरों में ही कौन सा होता है। वहाँ फलानपुर वाली और यहाँ मिसेज फलाना "
मन दुखी होने लगा तो टीवी आॅन कर दी।
न्यूज फ्लैश हो रहा था " सानिया मिर्जा ने भारत को टेनिस में दिलायी एक और सफलता "
आँखों में चमक आ गयी, लगा जैसे बदलाव बहुत नजदीक है ।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
लेबल
लघुकथा
लेबल:
लघुकथा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप