"भाई किसी को क्या दिया मैंने ये मत सोच ...तू बता तुझे क्या चाहिये ??""जो उसे मिला ..." बोल के उँगली उठा दी इंसान ने फेसबूक न्यूजफीड की तरफ ।
भगवान ने उस ओर देखा सैकड़ो अलग
अलग टाइप के इंसानों के अपडेट आ रहे थे ।
अब भगवान भी कनफ्यूजिया गये ।
बोले " मुन्ना कोई एक चीज ले ले ! जैसे म्यूजिसियन बना देता हूँ या कार दिला देता हूँ या फारेन ट्रिप.. एक्सेट्रा, एक्सेट्रा !"
"एक चीज से काम नहीं बनता प्रभु । कम से कम इतना तो दे दो कि टाईमलाईन अच्छी हो जाये ।"
"स्ट्रगलर ही रहियो जिंदगी भर ..." बड़बड़ाते हुये भगवान आॅफलाइन हो गये !!
इंसान ने सोचा शायद भगवान का फेक अकाउंट रहा होगा । 2 मिनट बाद फिर से वो लग गया लाइक्स और स्माइली चेपने में ...;) :D