सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

एक दशक से जो जमा था पिघलने लगा था

विरह के दर्द और असह्य हो जाते जब उसे लगता की शायद एकतरफा ही प्यार किया है उसने। 10 साल से उसी के नाम पर रोया है बस ....यूँ तो कभी कभी उसकी गहरी आँखों में भी कुछ प्रेम नजर आता था किन्तु इससे बस इतना फायदा था की वो उसे कभी बेवफा नहीं कह सकता था। पर अचानक आज कई सालों के बात जब उससे मुलाकात हुई तो लगा की तपस्या पूर्ण हो गयी .. बातों बातों में उसने बता दिया की ... "वो भी उससे उतना ही प्रेम करती थी, जितना की वो उसको करता था" ...लेकिन उसके पति बहुत अच्छे हैं और एक क्यूट सा बच्चा भी है। अचानक ही उसके दिल में अजीब सी अकुलाहट आ गयी , शायद एक दशक से जो जमा था पिघलने लगा था।

रोजनामा

रात ,बिस्तर,ख्याल, सवाल, दिमाग, जवाब, दिल, उत्तर- निरुत्तर, तर्क- कुतर्क, उलझन, नींद, सपना और सुबह ...!!! (लघुतम कथा)

आखिर पंडित हैं हमलोग

"...लेकिन मम्मी मैं चार साल उसी के साथ हॉस्टल के एक ही रूम में रहा हूँ और एक ही थाली में खाया भी है ...और आप ये बात जानती हैं फिर अगर आज जब वो अपने घर आया है तो आप कह रही हैं की वो सबके साथ बैठ के नही खायेगा क्यूंकि वो मुस्लिम है ...!!! "देखो बेटा वो अच्छा लड़का है तुम्हारा अच्छा दोस्त भी है लेकिन तुम अपना धर्म भ्रष्ट कर लिए इसका ये मतलब नही हम भी अपना धर्म भूल जाएँ ...आखिर पंडित हैं हमलोग।
पहली नौकरी ...पहला दिन… प्रोजेक्ट मेनेजर  कोंफी  पीते पीते  कुछ समझा रहे थे ... "देखो अगर यहाँ टिक गये तो फ्यूचर बन जाएगा .... " अगले दिन सुबह सुबह एच आर का फ़ोन आया  …. "mr. kanchan  इज नो मोर.…कल एक दुर्घटना में मारे गये…" मेरे दिमाग में उनके फ्यूचर प्लानिंग वाली बात घुमने लगी।  

किस्मत का दोष

चिंट ने मारा  चींटी को और गंगा जी में डाल दिया।गंगा का रंग काला हो गया।कौवा ने देखा, तो पानी पीना छोड़ के उड़  गया।जंगल के बाकी जानवर भी आये पानी पीने के लिए लेकिन सब ने देखा की पानी का रंग तो अचानक काला हो गया है, तो उन्होंने ने भी पीना छोड़ दिया।अब ये खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी की अचानक नदी का पानी काला कैसे हो गया। खबर जंगल में  शेर के मांद से लेकर  चूहे के चाय की दूकान तक फ़ैल गयी। अब वो चिंट जो ये मानकर चल रहा था की हमेशा की तरह मामला दब जाएगा, ये सोचकर मरा जा रहा है मेरे ही समय पर इस गंगा के पानी को भी काला होना था।    क्रमशः .......

बलि का बकरा

"तो मतलब की सबसे बुरबक हम ही हुए ना जी … साला टोपर थे स्कूल के। सबको बनना था डॉक्टर -इंजिनियर।  लेकिन हमको तो शौक था बनने का  समाज सुधारक। तो बन गये पत्रकार। ऐसे भी दुए टाइप का आदमी देश सुधार पाया है आज तक या तो पत्रकार या फिर वकील।  लेकिन घंटा ना कुछ कर पाए, सारा जवानी बिताये यूनिवर्सिटी के राजनीति में और अब जाके जब थोड़ा सा कमाने का टाइम आया है तो कहते हो की सिद्धांत के विरुद्ध जा रहे हैं हम।  अबे कब तक इस खद्दर और फटफटिया से काम चलते रहेंगे।  साला नॉन डेजर्विंग सब कमा के बुर्ज हो गया है और हमही रह गये सबसे बुद्धू ।  \"  "लेकिन भैया उन सैकड़ों युवाओं का क्या जो आपको आदर्श मानते हैं …" "अरे रहने दो भाई … इनका क्या है फिर से किसी को ढूंढ़ लेंगे बलि का बकरा बनाने के लिए … चढ़ा देंगे झाड़ पर और मान लेंगे उसको अपना आदर्श …"

संस्कार-हीन

दालान पर कुछ लोग आये थे , शायद  छोटे चाचा के विवाह के सन्दर्भ में ....घर के बड़े बुजुर्ग सेवा सत्कार में लगे थे ....तभी घर का एक छोटा बच्चा  जाने किधर से आया और आते ही सबके पैर छूने लगा ....बाबा ने बताया था की कोई भी दरवाजे पर आये तो पैर छूना चाहिए ... "अरे कितना संस्कारी बच्चा  है ...."इतनी छोटी उमर में इतना संस्कार ...... बच्चा  मन ही मन प्रफ्फुलित हो चला था .....तभी मझले चाचा ने उसे घर के अन्दर से बुलाया ....बच्चा भगा भगा पहुंचा ....मन अभी भी बाहर हुए प्रशंशा से आह्लादित था ....की तभी चाचा ने देखते ही उसके कान पर एक थप्पड़ जर दिया ...और घर की महिलाओं के सामने उसे डांटते हुए कहा ...."एकदम संस्कार हीन  हो गया है .....पंडित का बच्चा होके मल्लाह का पैर छूता है ..... बच्चा रोते हुए समझने  की कोशिश कर रहा था की ....शायद  बाहर आये लोगों में से कोई मल्लाह भी था .....और ब्रह्मण का बच्चा होके ......... बच्चा अब बड़ा हो गया है लेकिन बचपन का वो थप्पड़ अभी भी उसके मन में कहीं न कहीं अंकित है ........!!!